पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि वे न तो कोई मैच जीत पाए और न ही ड्रॉ करा सके। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण क्रिकेट बोर्ड ने श्रृंखला के बीच में बड़े बदलाव किए और कुछ खिलाड़ियों को उनके देश वापस बुला लिया था। इनमें सलमान अली आगा का नाम भी शामिल था।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट दौरे के कुछ ही दिनों बाद सलमान अली आगा को अचानक टीम से हटा दिया गया और उन्हें पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। इस अप्रत्याशित निर्णय से सभी हैरान थे, हालांकि सलमान ने बिना कोई टिप्पणी किए बोर्ड के इस फैसले को स्वीकार कर लिया।
पाकिस्तान लौटने के बाद आगा ने तुरंत घरेलू क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया और बुनियादी बातों पर काम करना शुरू किया। प्रेसिडेंट ट्रॉफी ग्रेड-I के शुरुआती मुकाबले में किंग्समैन एकेडमी का प्रतिनिधित्व करते हुए, सलमान अली आगा ने गेंदबाजों को कड़ी चुनौती दी।
जब वह बल्लेबाजी करने आए, तब टीम मुश्किल में थी, लेकिन उन्होंने मोहम्मद सुलेमान के साथ मिलकर पारी को संभाला और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। सलमान ने नाबाद 300 रनों की शानदार पारी खेलकर चयनकर्ताओं को अपना सबसे बड़ा जवाब दिया। उन्होंने 336 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 300 रन बनाए।
सलमान की इस ज़बरदस्त पारी पर उनकी पत्नी ने भी सोशल मीडिया पर एक विशेष संदेश साझा किया, जो काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में अपनी जगह खो चुके सलमान के लिए यह तिहरा शतक पाकिस्तान टेस्ट टीम में दोबारा जगह बनाने की एक मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करता है।
