बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मंगलवार को शिक्षक भर्ती के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवार 32 हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस घोषणा से पहले, परीक्षा में हो रही देरी से असंतुष्ट छात्रों ने मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, लेकिन सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के कारण यह प्रदर्शन नहीं हुआ।
